अगस्त 2020 में महत्वपूर्ण दिनों पर आधारित सामान्य ज्ञान

अगस्त के पहले रविवार को किस रूप में मनाया जाता है?
फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) अगस्त के पहले रविवार को भारत में मनाया जाता  है और 2020 में यह 2 अगस्त को मनाया जाएगा.
 4 अगस्त को किस रूप में मनाया जाता है?
: हर साल 4 अगस्त को अमेरिकी तटरक्षक दिवस (U.S. Coast Guard Day) मनाया जाता है.
 भारत छोड़ो आंदोलन कब शुरू किया गया था?
अगस्त 1942 में, मोहनदास करमचंद गांधी ने बंबई में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सत्र में 'भारत छोड़ो आंदोलन' शुरू किया था.

 अमेरिका ने किस तारीख को जापान पर 'फैट मैन' नामक बम गिराया था?

 संयुक्त राज्य अमेरिका ने 9 अगस्त, 1945 को नागासाकी,जापान पर दूसरा बम गिराया था जिसे 'फैट मैन' के नाम से भी जाना जाता है. 
अंतर्राष्ट्रीय लेफ्ट हेंडर दिवस (International Left Handers Day) कब मनाया जाता है?
 हर साल 13 अगस्त को लेफ्ट हेंडर दिवस मनाया जाता है.यह पहली बार 1976 में मनाया गया था.
विश्व फोटोग्राफी दिवस (World Photography Day) कब मनाया जाता है?

फोटोग्राफी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 19 अगस्त को प्रतिवर्ष विश्व फोटोग्राफी दिवस ((World Photography Day) मनाया जाता है.
. राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) किसके सम्मान में मनाया जाता है?
: ध्यानचंद, एक फील्ड हॉकी खिलाड़ी,के जन्मदिन यानी 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है.
विश्व मच्छर दिवस (World Mosquito Day) कब मनाया जाता है?
विश्व मच्छर दिवस (World Mosquito Day) हर साल 20 अगस्त को मनाया जाता है.

Comments

Popular posts from this blog

मध्य प्रदेश के प्रमुख मेले (Fairs of Madhya Pradesh)

Current Affairs GK